कम कीमत में 100Km की रेंज वाले इस शानदार Electric Scooter ले जाए घर!

इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाने वाली कंपनी Komaki ने भारत में अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Komaki X2 Vogue लॉन्च कर दिया है।

Komaki X2 Vogue की टॉप स्पीड 50 किलोमीटर प्रति घंटा है। कंपनी का दावा है कि एक बार चार्ज करने पर ये 100 Km की रेंज देगा।

इस इलेट्रिक स्कूटर में  72 V/ 28 Ah की क्षमता वाली लिथियम आयन बैटरी दी गई है।

ये स्कूटर फुल चार्ज होने में 5 से 6 घंटे का समय लेते हैं। 

इस स्कूटर में BLDC मोटर लगा है, जो 1,200 वाट की पावर जेनरेट करता है।

भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर (Electric Two Wheeler) की मांग तेजी से बढ़ रही है।

Komaki X2 Vogue इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत भारतीय बाजार में 49,000 रूपए से शुरू होती है।